Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा:खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, एक साल पहले हुई थी दो बेटों की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर वीआईपी रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। बुधवार रात वीआईपी रोड पर सड़क पार कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन रौंदते हुए भाग निकला। मोहल्लेवासियों की जानकारी पर आनन–फानन में परिजन बुजुर्ग को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खाना खाने के बाद टहलने निकले थे खलासी लाइन, जालिम सिंह का अखाड़ा निवासी 80 वर्षीय सरजू प्रसाद हजारिया एल्गिन मिल में काम करते थे। परिवार में पत्नी माया देवी हैं। उनके दो बेटे राजेश व राकेश की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पौत्र अमन ने बताया कि बाबा सरजू प्रसाद रोजाना की तरह बुधवार की रात करीब 10 बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। वह रिवर साइड पावर हॉउस (आरपीएच) चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी गीनपार्क की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद इलाकाई लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है, परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में अपराधियों पर AI ऐप से रहेगी नजर:एसपी ने 'जीरो फैटेलिटी' बनाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया
    Next Article
    लगातार बकाया मैसेज से बिजली कटी, उपभोक्ता नाराज:भदोही में प्रीपेड मीटर की गड़बड़ी से परेशान, अंधेरे में रहने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment