Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लगातार बकाया मैसेज से बिजली कटी, उपभोक्ता नाराज:भदोही में प्रीपेड मीटर की गड़बड़ी से परेशान, अंधेरे में रहने को मजबूर

    2 hours ago

    1

    0

    गोपीगंज नगर के जामा मस्जिद गली निवासी एक उपभोक्ता प्रीपेड बिजली मीटर से आ रहे लगातार बकाया मैसेज और मनमाने बिल से परेशान है। उपभोक्ता का आरोप है कि मनमाने बिल के कारण उसे कई बार अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा है। इस मामले ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ला निवासी मोहम्मद गुलाम रब्बानी ने बताया कि उनके घर का बिजली कनेक्शन उनकी मां शमीना बेगम के नाम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 मार्च को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 19,763 रुपये बकाया का मैसेज आया। भुगतान न होने पर बिजली काट दी गई। रब्बानी ने बताया कि उन्होंने किसी तरह कर्ज लेकर 15 अप्रैल को 21,000 रुपये जमा किए, जिसके बाद बिजली बहाल हुई। हालांकि, इसके ठीक अगले ही दिन 16 अप्रैल को उन्हें फिर 20,632 रुपये माइनस बैलेंस का मैसेज मिला और बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। 17 अप्रैल को दोबारा 1,738.65 रुपये बकाया का मैसेज आया, जिसे जमा करने के बाद ही बिजली चालू हो सकी। उपभोक्ता का कहना है कि इसके बावजूद उन्हें रोजाना मनमाने ढंग से बिल के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बड़ी रकम जमा करने के बाद भी अब उन्हें 6,255.33 रुपये पोस्टपेड बकाया का नया मैसेज भेजा जा रहा है। जब इस संबंध में 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत की जाती है, तो वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि उनका खाता संख्या और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है। रब्बानी ने सवाल उठाया कि यदि नंबर रजिस्टर्ड ही नहीं है, तो बकाया के मैसेज कैसे भेजे जा रहे हैं। यह स्थिति विद्युत विभाग की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। पीड़ित उपभोक्ता ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर प्रीपेड मीटर की इस व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह अपने परिवार के साथ अंधेरे में रहने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा:खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, एक साल पहले हुई थी दो बेटों की मौत
    Next Article
    सुनील पांडे ने कहा- जुनैद की परफॉर्मेंस प्रभावशाली लगी:राम संपत बोले- आमिर खान के साथ काम करने के लिए सच्चाई और मेहनत सबसे जरूरी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment