Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड से पंजाब लौटे निहंग की आपत्तिजनक PHOTOS लीक:दूसरे निहंग के साथ दिख रहे जसदीप; विक्की थॉमस ने VIDEO शेयर किया

    12 hours ago

    1

    0

    मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ये फोटो निहंग विक्की थॉमस सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए। इनमें विक्की थॉमस ने दावा किया है कि इन तस्वीरों में निहंग जसदीप सिंह है, जो बिना कपड़ों के एक अन्य सिख युवक के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की थॉमस ने कहा- मेरे दिल में तुम्हारे लिए जो सम्मान और जो छवि एक रोशनी की तरह जगमगा रही थी, तुमने अपनी इस हरकत से उसे एक ही पल में बुझा दिया। बड़ी बात यह है कि जसदीप सिंह ने खुद भी माना है कि ये फोटो उसी के हैं। विक्की थॉमस ने यह कन्फर्म करने के लिए जसदीप को वीडियो कॉल किया था, जिसमें जसदीप कह रहा है कि फोटो में वही है। वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी विक्की थॉमस ने अपने पेज पर शेयर की है। विक्की थॉमस की पोस्ट के बाद मामला सामने आया जानिए, दोनों के बीच वीडियो कॉल में क्या बातचीत हुई… विक्की: मेरे को बता, ये फोटो जो हैं, ये तू है कि नहीं? हां या न? जसदीप: हां, यह मैं ही हूं। मैं एग्री करता हूं। विक्की: ओके। जसदीप: देखो, जो गलतियां हुई हैं, मैं मानता हूं, उन सब चीजों को और एक चीज और... विक्की (बीच में टोकते हुए): गुनाह बोलते हैं इसको, गलती नहीं। गुनाह बोलते हैं इसको, क्योंकि जो तूने किया है न, वह तो इसके सामने एक परसेंट का भी नहीं है। बाणा धारण किया है तूने। जसदीप: नहीं… विक्की भाई... देखो, मैं… आपकी पीठ सुनती है। हर एक को मैंने यही बोला कि जिस टाइम मैं अंदर था, उस टाइम मेरा साथ किसी ने नहीं दिया। उस टाइम विक्की भाई ने मेरे घर पर भी फोन कर ये चीज बोली। यहां तक कि मेरे साथ भी, जिस टाइम हमारे ऊपर केस हुआ, सब हुआ, तो मेरे पापा को भी ये बात बोली कि अंकल अगर आपको किसी चीज की जरूरत है, कुछ भी है, तो मैं इनके साथ हूं, मैं खड़ा हुआ हूं। कोई भी दिक्कत नहीं है। किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो आप मुझे फोन करना, मैं हाजिर हूं। और जब हमारे ऊपर, जिस टाइम ये बीता, जलालाबाद वाले केस की, आपसे बात भी हुई है। आपकी पीठ सुनती है, किसी से भी पूछ लेना, अगर मैंने किसी को न बोला हो कि, 'हां भाई साहब... विक्की (गुस्से में): मेरे को... तू जो सब... तेरे से, अभी के अभी, जिसके भी मोबाइल में ये फोटो रहेंगे, जिसके भी मोबाइल में, अभी के अभी डिलीट करवा। जसदीप: मैं इसी करके, मैंने आपको बीच में बताया था न। मैंने देग बंद कर दिया था बिल्कुल ही। मैंने छोड़ दिया था। विक्की: मेरे भाई देख, मैं अब भी देग पिया हुआ हूं। तेरे को दिखाऊं? रगड़ा अभी भी तैयार है मेरा, बेटा। मैं तेरे सामने पिया हुआ हूं। देख, शक है, कभी ये चीज नहीं बोलना... ये... ये अपना... ये गलत काम करना। और ये बंदा कौन था, जो तेरे साथ है? ये बंदा कौन था? ये भी निहंग था? जसदीप: हम्म... हम्म... विक्की: ये कौन है? मेरे को ये बंदा चाहिए। तेरे सिर पर केश हैं महाराज के। तू गुरु का सिंह है। तू कभी कुछ भी करेगा, महाराज मेरे को देगा मेरे हाथ में। और एक बात, मेरे को चुकाने वाला वर्ल्ड में पैदा नहीं हुआ, या तो मैं मर जाऊंगा। मैं सच में जी रहा हूं मरने के लिए, आज तेरे मुंह पर बोलता हूं। मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता। जसदीप: विक्की भाई... विक्की: मैं बोलता हूं, तेरा इमेज है न, मेरे दिल में एक रोशनी की तरह था। तूने एक झटके में बुझा दिया रे। और आज मैं रोता क्यों हूं? मैं दर्द में हूं, मैं टूटकर बोल रहा हूं। जसदीप को माफी मांगने बुलाया वीडियो में एक हिस्सा यह भी है कि निहंग जसदीप सिंह को विक्की थॉमस ने माफी मांगने के लिए बुलाया। इस दौरान उससे कहा गया कि गुरू महाराज के 5 ककार त्याग दे। हालांकि, जसदीप सिंह ने ऐसा नहीं किया और वह वहां से उठकर चला गया। वीडियो में यह जिक्र नहीं है कि विक्की ने जसदीप को कब और कहां मिलने के लिए बुलाया था? यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है। लोग जसदीप सिंह को गालियां दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक अकाल तख्त या SGPC की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जसदीप सिंह ने संगत से मांगी माफी जसदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मैं पंजाब और देश-विदेश में बसने वाली गुरु नानक नाम लेवा संगत से माफ़ी मांगता है कि विक्की थॉमस द्वारा मेरी कुछ तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जिसकी वजह से सभी सिखों की छवि खराब हुई है। लेकिन मैं गलत हूं या सही, इसका फैसला 'पंज प्यारे साहिबान' और संगत करेगी, क्योंकि अभी मैंने अपना पक्ष 'पंज प्यारों' के सामने नहीं रखा है। दास बहुत जल्द 'श्री अकाल तख्त साहिब' में पेश होगा और अपना पक्ष रखेगा। उसके बाद, अगर मैं निर्दोष पाया गया तो मुझे माफ़ किया जाए, और अगर गलती साबित होती है, तो सिख परंपराओं के अनुसार मुझे जो भी सजा मिलेगी, मैं उसे सिर माथे स्वीकार करूँगा। बस एक बात पर गौर कीजिएगा कि यह सब तभी क्यों हुआ जब हम उत्तराखंड वाला मोर्चा फतह करके आए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मोहाली के गुरुद्वारे में निहंग पर हमला, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा, कपड़े फाड़े उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में रिहा होकर पंजाब लौटे निहंगों के स्वागत समारोह के दौरान रविवार को मोहाली के गुरुद्वारे में हंगामा हो गया। समारोह के बीच एक व्यक्ति ने निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला करने की कोशिश की। इससे गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकाल तख्त का आदेश-1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो:AAP विधायकों ने कबूला, बिना पढ़े साइन किए; जत्थेदार ने CM मान के 2 वीडियो दिखाए
    Next Article
    मोदी कैबिनेटः बिहार के 2 मंत्री हो सकते हैं बाहर:नीतीश को आया कॉल, क्या शामिल होंगे, 3 नए चेहरे की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment