Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च:CM और खेल मंत्री ने किया विमोचन; रेखा आर्या बोलीं- युवाओं के सपनों का मंच है हिमाद्री आइस रिंक

    2 hours ago

    1

    0

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित 'हिमाद्री आइस रिंक' के जीर्णोद्धार का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च की। एक समय पर उपेक्षा का शिकार रहा यह आइस रिंक अब प्रदेश के विंटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बनकर उभरा है। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार आइस हॉकी मैच खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। युवाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतरीन खेल सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश में आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास का ही नतीजा है कि आज उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान कायम कर रहे हैं। उपेक्षा का शिकार रहा ढांचा आज बना सशक्तिकरण का प्रतीक खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में आइस रिंक के इस एक साल के सफर को 'आइस ब्रेकिंग मूवमेंट' की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा, यह आइस रिंक अब केवल ईंट-पत्थर का एक ढांचा नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं के सपनों को साकार करने का एक मजबूत मंच बन चुका है। उन्होंने पिछली स्थितियों को याद करते हुए कहा कि जो आइस रिंक कभी पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार था, वह आज प्रदेश की खेल शक्ति और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया है। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों (कोच) के समर्पण और राज्य सरकार की खेल-हितैषी नीतियों को जाता है। हजारों बच्चों को मिली करियर की नई दिशा खेल मंत्री ने बताया कि पिछले महज एक वर्ष के भीतर ही हजारों बच्चों ने इस आइस रिंक में आकर आइस स्पोर्ट्स की बारीकियां सीखी हैं और अपने करियर की एक नई दिशा तय की है। आज प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दमखम दिखा रहे हैं, जो पूरे उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व की बात है। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद इस भव्य आयोजन के दौरान रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं सहित खेल विभाग के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:एनगिडी चोट के बाद वापसी कर रहे, जैमीसन बाहर; चेन्नई में दो बदलाव
    Next Article
    "जन कल्याण ही मेरी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है", TVK चीफ विजय ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment