Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:एनगिडी चोट के बाद वापसी कर रहे, जैमीसन बाहर; चेन्नई में दो बदलाव

    15 hours ago

    1

    0

    IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। लुंगी एनगिडी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण पिछले दो मुकाबले नहीं खेल सके। अब वे आज के मैच से वापसी कर रहे हैं। पिछले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का मौका होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- अमेरिकी विमान कतर के एयरस्पेस से लापता:इमरजेंसी सिग्नल देकर रडार से गायब हुआ; ईरानी एजेंसी बोली- हमारा कोई रोल नहीं
    Next Article
    उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च:CM और खेल मंत्री ने किया विमोचन; रेखा आर्या बोलीं- युवाओं के सपनों का मंच है हिमाद्री आइस रिंक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment