Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार:निबंध और टिप्पणी प्रतियोगिताओं में रहा अव्वल

    1 hour ago

    1

    0

    केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज मुख्यालय और मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रयागराज ने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। यह समारोह नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित केन्द्रीय जल आयोग के नवनिर्मित पुस्तकालय भवन सभागार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतुल जैन ने की। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच प्रयागराज की प्रतिभाओं ने अपनी खास पहचान बनाई। प्रयागराज मुख्यालय शाखा के अनूप कुमार बनर्जी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवीण नेवालकर ने टिप्पण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। मुख्यालय शाखा मंत्री चन्द को ‘हिन्दी सेवी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जबकि प्रयागराज मंडल के शाखा मंत्री शशि भूषण प्रसाद को ‘शाखा सक्रियता पुरस्कार’ प्रदान किया गया। इसके अलावा, इंश्योरेंस शाखा प्रयागराज को भी सांत्वना पुरस्कार मिला। समारोह में अमिताभ खरे और रामनरेश तिवारी ‘पिण्डीवासा’ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, प्रतिनिधियों के प्रयागराज लौटने पर उनके सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया। शाखा प्रधान रमेश चंद गौतम और उप प्रधान सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रयागराज में हिंदी के बढ़ते प्रभाव और समर्पण का स्पष्ट प्रमाण है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में दो पक्षों में पथराव, 4 लोग घायल:गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश
    Next Article
    पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा:आठ अन्य आरोपियों को 5-5 साल की सजा, गनर अवनीश प्रताप बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment