Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPESSC प्रवक्ता भर्ती-2022 परीक्षा 9-10 मई को:17 जिलों के 319 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने प्रवक्ता भर्ती-2022 के 624 पदों पर लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। 464605 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। आयोग ने तिथि, विषय और पालीवार विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से 6 मई 2026 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी बगैर वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। परीक्षा के जिले की अग्रिम सूचना आयोग की वेबसाइट https:// upessc.up.gov.in पर 30 अप्रैल से जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकते हैं। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी है। आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डाॅ प्रशांत कुमार प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की स्वयं मानीटरिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दे रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार:हैंडहेल्ड एक्स-रे शिविरों में टीबी के साथ HIV, शुगर, हीमोग्लोबिन व BMI जांच
    Next Article
    आईएमए समेत चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड:कानपुर में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद भी खुला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment