Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में 44 ASP अफसरों के तबादले:श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा; भाजपा सांसद का इंटरव्यू लेने वाली तनु उपाध्याय को नई जिम्मेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने रविवार को प्रदेश के 44 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए। इनमें 33 ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बनाया गया था। अभय मिश्रा को विजिलेंस से नोएडा भेजा गया है। स्वतंत्र सिंह को प्रमोशन के बाद नोएडा में ही तैनाती दी गई है। तनु उपाध्याय को कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक बनाया गया है। वे अभी तक इसी वाहिनी में सहायक सेनानायक थीं। 2025 में इंफोसिस फाउंडेशन की फाउंडर और भाजपा से राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति से महाकुंभ की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर उनका इंटरव्यू किया था। श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ में एएसपी बनाया बागपत की एएसपी और लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया है। श्रेष्ठा मूलत: उन्नाव की रहने वाली हैं। उन्होंने 2012 में यूपीपीएससी परीक्षा पास की थी। पहली बार 2017 में चर्चा में आईं। उस वक्त बुलंदशहर में सीओ थीं। चालान काटने को लेकर उनकी एक पार्टी के कार्यकर्ता से बीच सड़क बहस हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। बाद में उनका ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर के पास बहराइच जिले में कर दिया गया था। किसे कहां भेजा गया, पूरी लिस्ट देखिए… ये खबर भी पढ़िए… योगी बोले- लोकसभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा बर्ताव हुआ:सपा के पास पाप धुलने का मौका था, आधी आबादी माफ नहीं करेगी सीएम योगी ने रविवार को भाजपा और सहयोगी दलों के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा-कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। योगी ने कहा- संसद में महिला सांसदों की संख्या 78 है। पीएम मोदी इसे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस-सपा बैरियर बने। सपा के पास गेस्ट हाउस कांड के पाप धोने का मौका था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में बिजली के स्मार्ट मीटर पर फिलहाल रोक, जीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगा कनेक्शन
    Next Article
    चौकी के सामने काली थार से स्टंट:प्रयागराज में पांच राउंड नचाया, पुलिस ने 54 कैमरों के फुटेज से ट्रेस करते हुए कार सीज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment