Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP कालेज छात्र के हत्यारोपी का इलाज कराने का आदेश:कोर्ट ने जेल अधीक्षक को एक्सरे और इलाज का दिया निर्देश, 21 मार्च से जेल में है

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्यारोपी मंजीत चौहान के इलाज के लिए कोर्ट ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है। कोर्ट ने हत्यारोपी छात्र मंजीत चौहान के वकील की एप्लिकेशन पर यह निर्देश दिया है। मंजीत चौहान 21 मार्च से वाराणसी के चौकाघाट जिला जेल में बंद है। वकील के अनुसार मंजीत के पैर में चोट लगी है और असहनीय दर्द है। ऐसे में उसे इलाज की जरूरत है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष मिश्रा की अदालत ने इस एप्लिकेशन पर जेल अधीक्षक को हत्यारोपी छात्र का एक्सरे और इलाज कराने का निर्देश दिया है। देखिये घटना के दिन की तीन तस्वीरें... 20 मार्च को हुई थी छात्र की हत्या 20 मार्च को यूपी कालेज के प्रशासनिक भवन के पास कालेज के स्टूडेंट सूर्य प्रताप सिंह निवासी गाजीपुर को कालेज के ही स्टूंडेट मंजीत चौहान ने चार गोली मारकर स्टूडेंट्स के सामने मौत की नींद सुला दिया था। इसके बाद वह फर्स्ट फ्लोर से कूदकर भाग गया तह और उसके पैर में चोट लगी थी। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तब भी वह कोर्ट में लंगड़ाते हुए पहुंचा था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में दिया था इलाज के लिए अर्जी मंजीत चौहान की तरफ से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इलाज और एक्सरे के लिए अर्जी दी गई थी। इसपर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने अर्जी को पढ़ने के बाद वकील से जानकारी ली तो बताया गया कि जेल में वादी का इलाज नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में मनीष कुमार की अदालत ने जेल अधीक्षक को हत्यारोपी के इलाज का निर्देश दिया है। जानिए घटना के दी क्या हुआ था ? 20 मार्च की सुबह के 11 बज रहे थे। छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक, कॉलेज परिसर में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मनजीत सिंह चौहान ने फिल्मी अंदाज में प्रधानाचार्य और छात्रों के सामने उन्हें गोली मार दी। एक छात्र ने घटना का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया। हत्या के बाद आरोपी ने पिस्तौल को कूड़े के ढेर में फेंककर भाग गया। इसके बाद सबके मन में एक ही सवाल उठा: मनजीत ने सूर्या की हत्या क्यों की? बताया गया कि सूर्या छात्रावास में वरिष्ठ छात्रों को बुलाता था और कनिष्ठ छात्रों के साथ रैगिंग करता था। मनजीत ने इस बारे में प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। प्रधानाचार्य ने दोनों को तलब किया था। शुक्रवार को प्रधानाचार्य से मुलाकात के बाद मनजीत और सूर्या के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में मनजीत ने अपनी कमीज की आस्तीन ऊपर चढ़ा ली, जिस पर सूर्या ने गाली-गलौज करते हुए मनजीत का कॉलर पकड़ लिया। उसी समय दोस्तों ने बीच-बचाव करके लड़ाई रोक दी। मनजीत अपने घर चला गया। वहां से वह अपने एक दोस्त के साथ पिस्तौल लेकर कॉलेज आया। उसने अपनी पल्सर बाइक कॉलेज के गेट के पास खड़ी कर दी। फिर, कला संकाय के गलियारे में सूर्या को देखते ही उसने उस पर गोली चला दी। सूर्या गिर पड़ा, लेकिन मनजीत ने पिस्तौल से उस पर लगातार गोलियां चलाईं। 20 दिन बाद स्कूल पहुंचा था छात्र छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह अतुलानंद स्कूल में ड्राइवर हैं। उनकी मां किरण सिंह अतुलानंद स्कूल में सहायिका हैं। छात्र की दो बहनें हैं, एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। सूर्य प्रताप को 20 दिन पहले चेचक निकल आई थी, जिसके चलते वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज पहुंचा था। आरोपी ने 3 दिन पहले इंस्टा पर लिखा था- हम बागी रहेंगे…. आरोपी मंजीत सिंह चौहान ने इंस्टाग्राम पर rajputmanjeet_1818 नाम से आईडी बनाई है। उसने अब तक 53 पोस्ट किए हैं। 17 दिसंबर को अपनी एक तस्वीर के साथ उसने लिखा था- हम बागी रहेंगे उन महफिलों में, जहां शोहरत तलवे चाटने से मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालों की विग लगाकर ‘आई लव यू’ गाना गाता है:लखनऊ ने युवती ने पड़ोसी अंकल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप; विरोध करने पर बोला, कुत्ता छोड़ दूंगा
    Next Article
    कांकेर में दो स्विफ्ट कार भिड़ीं, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment