Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP के प्रधानों के काम को दें रेटिंग:दैनिक भास्कर एप पर लोग 30 सेकंड में बना रहे अपनी पंचायत का रिपोर्ट कार्ड

    1 hour ago

    2

    0

    दैनिक भास्कर एप पर यूपी का सबसे बड़ा प्रधान रेटिंग कैंपेन जारी है। इसका उद्देश्य प्रधान के कामों का मूल्यांकन करना है। प्रधानों की रेटिंग को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है। लखीमपुर खीरी से ललितपुर और सहारनपुर से सोनभद्र तक लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को उनके कार्यों के आधार पर रेटिंग दे रहे हैं। ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों ने दैनिक भास्कर की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वे जनप्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। दैनिक भास्कर के इस कैंपेन से जनप्रतिनिधियों के कार्य में पारदर्शिता आएगी। अपने प्रधान को रेटिंग देने के लिए यहां क्लिक करें। 30 अप्रैल को रेटिंग लाँच होने के बाद लोगों ने बुंदेली, ब्रज, अवधी, भोजपुरी सहित अन्य स्थानीय बोलियों में इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए। प्रधान और प्रधान के दावेदारों ने अपनी ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों को उनके काम के आधार पर रेटिंग दे रहे हैं। प्रधान रेटिंग 21 मई तक चलेगी। इसके परिणाम 29 को घोषित किए जाएंगे। ये रेटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बिना किसी दबाव और डर के अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मात्र 30 सेकंड में अपने प्रधान का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकते हैं। रेटिंग की प्रोसेस इतनी आसान बनाई गई है कि मोबाइल पर क्लिक करके ही रेटिंग पूरी कर सकेंगे। तत्काल लाइव रिजल्ट भी देखें दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सबमिट करते हैं, उसी समय आपको अपने गांव के प्रधान को जनता द्वारा दी गई कुल औसत रेटिंग दिखाई देगी। एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने प्रधान के काम से कितनी संतुष्ट है। इन 5 कामों पर दे रहे रेटिंग पंचायत के रहवासी प्रधान को 5 कामों पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय के काम पर रेटिंग दे रहे हैं। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की होगी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जो भी रहवासी रेटिंग दे रहा है, उसका नाम गोपनीय ही रहेगा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। दी गई रेटिंग गोपनीय रहेगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    REEL बनाने वाले 2 बच्चों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू:UP में टंकी पर 16 घंटे फंसे रहे, गरुड़ कमांडो ने 9 मिनट में बचाई जान
    Next Article
    नोट बिछाकर सोने वाली हथियारों की भी शौकीन:खुद को लव जिहाद का शिकार बताया, प्रयागराज में पति बोला- 4 शादियां कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment