Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP Assembly Election: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव, सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी मंथन

    2 hours from now

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश किए जाने के बीच मंगलवार को दोनों दलों ने सीट बंटवारे पर लगातार दूसरे दिन बातचीत की। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बैठक से पहले बताया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है और इस पर आगे बातचीत की जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने दो ऐसी सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जिन पर कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।इसके अलावा चार ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी और 20 अन्य सीटें ऐसी हैं, जहां सपा को 60 से 70 हजार वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को लगभग दो हजार वोट ही मिले थे।’’ उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। इससे पहले सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस ने सपा नेताओं को 130 सीटों की सूची सौंपी थी, जिन पर वह अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। कांग्रेस ने इन सीटों को अपनी प्राथमिकता बताया था।सपा नेताओं ने सूची पर विचार करने के बाद आगे बातचीत करने की बात कही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए। वहीं, सपा की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय, अवधेश प्रसाद और सांसद इकरा हसन ने हिस्सा लिया।बीते सोमवार को हुई पहले दौर की बातचीत में दोनों दलों ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी। साथ ही सीटों के बंटवारे को अगले दो से चार दिनों में अंतिम रूप देने के संकेत दिए थे। पहले दिन की बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विचार सुने हैं और गठबंधन को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा।कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत हैं और सीट बंटवारे का समाधान आपसी सहमति से निकाल लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भी कहा था कि सीटों के बंटवारे पर अगले दो से चार दिनों में फैसला होने की संभावना है।इस बीच, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने दोनों दलों को ‘‘बिल्कुल विपरीत ध्रुवों’’ पर बताया और आरोप लगाया कि वे केवल अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए साथ आ रहे हैं। बलिया में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच न तो कोई वैचारिक समानता है और न ही देश एवं समाज के लिए कोई साझा लक्ष्य है।मंत्री ने अखिलेश यादव पर अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आदर्शों से समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने कांग्रेस के विरोध में ही समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। सिंह ने कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। कांग्रेस ने उन्हें मीसा के तहत जेल में डाला था और काफी परेशान किया था।उस समय कांग्रेस ने संविधान को कुचल दिया था। अब अखिलेश यादव उसी पार्टी के साथ गठबंधन की बात कर रहे हैं, जो संविधान का मजाक उड़ाने और उनके पिता के सपनों को तोड़ने जैसा है।’’ उन्होंने अखिलेश यादव से प्रस्तावित गठबंधन को लेकर देश और प्रदेश की जनता के सामने स्पष्टीकरण देने की मांग की। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police ने निवेश के बहाने 24 लाख की Cyber Fraud करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा
    Next Article
    Kallakurichi DM को अश्लील संदेश मामला: Palaniswami ने MLA की गिरफ्तारी और CBI जांच मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment