Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता बिजली कटौती पर गुस्सा:अधिकारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया, कहा- बिजली सप्लाई कागजो तक सीमित

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। विधायक ने कहा कि जिस उन्नाव की धरती से स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगी थी, आज वहीं के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के उस निर्देश का हवाला दिया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई है। विधायक का आरोप है कि उन्नाव में यह आदेश केवल कागजों तक सीमित है। कहा- 8-8 घंटे बिजली गुल रहना आम बात हो गई है गुप्ता ने बताया कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, और बिजली कटौती ने स्थिति को और खराब कर दिया है। गांवों और शहरों में 8-8 घंटे तक बिजली गुल रहना आम बात हो गई है। आपूर्ति आने पर भी लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसका सीधा असर किसानों, छात्रों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। बोले- अधिकारी फोन नहीं उठाते विधायक ने बिजली संकट के लिए जर्जर तारों, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों और अधिकारियों की जवाबदेही की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं होता और अधिकारी फोन नहीं उठाते। मेंटेनेंस के नाम पर लंबे समय तक शटडाउन लिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम अधूरा रहता है। प्रदर्शन की दी चेतावनी पंकज गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता से लेकर जेई तक सभी बिजली अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे जनता के साथ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। विधायक ने छह सुझाव भी दिए, जिनमें 24 घंटे कंट्रोल रूम की स्थापना, बिजली रोस्टर को सार्वजनिक करना, ट्रांसफॉर्मर बैंक तैयार करना, जर्जर लाइनों को बदलना, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निगरानी में शामिल करना शामिल है। विधायक ने जनता से बिजली बचाने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता के निधन के बाद भी आस्था ने निभाया कर्तव्य:रामपुर दीक्षांत परेड में कमांडर बनकर पेश की साहस की मिसाल
    Next Article
    भीषण गर्मी में गोवंश संरक्षण पर प्रशासन सख्त:डीएम ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment