Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला:बकरियां चराने के बाद लापता हुआ, पुलिस जांच में जुटी

    12 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पड़ा मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र धुन्नर के रूप में हुई है, जो ग्राम कालू खेड़ा छीया टीकूर, थाना असोहा के निवासी थे। धर्मेंद्र अपने परिवार में सबसे बड़े थे और खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और दो बहनें हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार को हमेशा की तरह बकरियां चराने गए थे और शाम को घर लौट आए थे। कुछ देर घर पर रुकने के बाद, वे किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव के बाहर उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। असोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों ने सीधे तौर पर किसी पर आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। असोहा थाना प्रभारी निरीक्षक फूलसिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गंगा में डूबे चौथे युवक का शव बरामद:दो सगे भाइयों समेत चार दादी के अंतिम संस्कार में आए थे, 3 किमी दूर मिला पार्थिव शरीर
    Next Article
    लखनऊ में तेज धूप से बढ़ा तापमान, फिर बदलेगा मौसम:7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment