Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, वेंडिंग जोन की मांग:SDM को ज्ञापन दिया; सड़क चौड़ीकरण से पथ विक्रेता प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और फुटपाथ दुकानदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पथ विक्रेताओं को हटाए जाने का विरोध किया। व्यापारियों ने पथ विक्रेताओं के संरक्षण और प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन को तत्काल लागू करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रतिनिधि रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पथ विक्रेताओं की दुकानें बंद कराई जा रही हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये दुकानदार सड़क पर नहीं, बल्कि नाले के पार निर्धारित स्थान पर वर्षों से अपना रोजगार चला रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट आ गया है। श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि वर्ष 2017 से उन्नाव में सात वेंडिंग ज़ोन प्रस्तावित हैं। इनका उद्देश्य 2,804 पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना था। नगर पालिका और डूडा विभाग में इसका प्रस्ताव मौजूद होने के बावजूद, इन वेंडिंग ज़ोन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि हर नए प्रशासनिक कार्य में योजनाएं बदल दी जाती हैं, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होती है और आम लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले फुटपाथ बनाए जाते हैं, फिर हटाए जाते हैं और बाद में सड़क चौड़ीकरण या अन्य कार्य शुरू कर दिए जाते हैं। इसी तरह बिजली के पोल लगाने और फिर उन्हें स्थानांतरित करने जैसी प्रक्रियाओं से जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वेंडिंग ज़ोन पहले से ही सरकारी गजट में प्रस्तावित हैं और कई पथ विक्रेताओं के पास पहचान पत्र भी मौजूद हैं। इसके बावजूद, पिछले तीन दिनों से दुकानों को बंद कराकर व्यापारियों को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसे व्यापार मंडल ने अन्यायपूर्ण बताया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित यह ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने किया पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का निरीक्षण:हाथरस में अधिकारी बोले पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें
    Next Article
    बेंगलुरु, मैसूर और ऊटी के टूर पर रवाना हुए पार्षद:7 दिवसीय भ्रमण, नगर निगम 76 पार्षदों पर खर्च करेगा लगभग 55 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment