Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दिनदहाड़े बाइक चोरी, VIDEO:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो चोर, पुलिस पहचान करने में जुटी

    21 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोती नगर इलाके में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना क्लासिक लान के बाहर हुई, जहां खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने कुछ ही मिनटों में चुरा लिया। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कब्बा खेड़ा निवासी हरिशंकर पुत्र राधेलाल किसी निजी काम से मोती नगर स्थित क्लासिक लान गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल लान के बाहर सड़क किनारे खड़ी की और अंदर चले गए। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटे, तो उनकी बाइक मौके से गायब थी।आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। 3 तस्वीरें देखिए… सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के जरिए जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम आसपास के मार्गों और संभावित ठिकानों पर भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मेंहदावल पशु अस्पताल निर्माण में खराब ईंटें पाईं:गुणवत्ता जांच समिति गठित, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
    Next Article
    12 वर्षीय बालक प्रयागराज जंक्शन से लापता:जीआरपी ने ढाई घंटे में सीसीटीवी से खोजा, मां को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment