Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैन्यकर्मी पर दूसरी शादी का आरोप, मुकदमा दर्ज:पत्नी ने परिवार के 6 सदस्यों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने रविवार दोपहर सैन्यकर्मी पति विवेक कुमार और ससुराल पक्ष के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, जबकि ससुराल वाले उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पति सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर रिकॉर्ड विभाग, सिकंदराबाद में तैनात हैं। विवाहिता ने बताया कि उनका विवाह 8 मार्च 2019 को अनंगपुर निवासी विवेक कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद पति के ड्यूटी पर जाने के दौरान उनकी सास मालती देवी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थीं। पति के साथ उनके रिश्ते दो साल तक सामान्य रहे, जिसके बाद उनका तबादला जोधपुर हो गया। जोधपुर में विवाहिता को पता चला कि उनके पति के किसी युवती के साथ अवैध संबंध हैं। वह खुद को वहां अविवाहित बताते थे। 23 मई 2023 को वह अपने पिता अनिल कुमार सिंह के साथ जोधपुर गईं और वहां सीईओ से मिलकर पति के सैन्य अभिलेखों में वैवाहिक स्थिति (पार्ट 2) दर्ज कराई। विवाहिता का दावा है कि उनके पति के असम के गुवाहाटी निवासी युवती से संबंध हैं, जिसने उन्हें मैसेज और फोन भी किया। उन्हें विश्वास है कि उनके पति ने उसी युवती से दूसरी शादी की है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में उनके जेठ अमित सिंह, देवर शेखर सिंह, सास, ससुर कौशल कुमार सिंह, ननद खुशबू और जेठ अमित की पत्नी अर्चना उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। जेठ द्वारा अधिक परेशान किए जाने पर उन्होंने अपनी नस और सिर पर कांच की बोतल से चोट भी मार ली थी। छुट्टी लेने के बावजूद पति घर नहीं आते हैं और जबरदस्ती उनसे तलाक मांग रहे हैं। ससुराल से उन्हें कई बार निकालने की कोशिश भी की जा चुकी है। मारपीट का विरोध करने पर उनके ससुर और जेठ ने उन पर लाइसेंसी बंदूक तान दी थी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमान करना, चोट पहुंचाना और पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप:केस्को को 1.60 करोड़ का नुकसान, 24 घंटे बाद भी लाइट की सप्लाई नहीं
    Next Article
    सुभासपा ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया:2029 चुनावों से पहले लागू करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment