Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दो विधायक परिवारों के बीच भूमि विवाद:न्यायालय करेगा विवाद का फैसला, 20 मई सुनवाई होगी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में दो जनप्रतिनिधि परिवारों के बीच भूमि विवाद का मामला सामने आया है। उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से निजी भूमि विवाद है और वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसका अंतिम फैसला न्यायालय द्वारा ही किया जाएगा। यह विवाद सदर विधायक पंकज गुप्ता की बहन दीप्ति गुप्ता और मोहान विधायक ब्रजेश कुमार रावत के बीच है। विवाद गहराने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद थे और उन्होंने अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि दीप्ति गुप्ता के नाम उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम में गाटा संख्या 2324 मि., रकबा 0.1260 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। वहीं, मोहान विधायक ब्रजेश कुमार रावत और अन्य के नाम ग्राम वाजीदपुर राजेपुर में गाटा संख्या 763 और 764 पर 0.2020-0.2020 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। प्रशासनिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों गाटे अलग-अलग गांवों के हैं, हालांकि वे एक-दूसरे की सीमाओं से सटे हुए हैं। मोहान विधायक के पुत्र ने बताया कि गाटा संख्या 763 और 764 से संबंधित मामला पहले से ही सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दक्षिणी उन्नाव की अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में ब्रजेश रावत एवं अन्य बनाम दीप्ति गुप्ता पक्षकार हैं। इसकी अगली सुनवाई 20 मई 2026 को निर्धारित की गई है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष विवादित स्थल पर अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन अभिलेखों के अनुसार उनकी भूमि अलग-अलग ग्रामों में स्थित है। चूंकि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा ही लिया जाएगा। प्रशासन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में दोनों पक्षों को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और यथास्थिति कायम रखने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि आगे की कोई भी कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM से मासूम बहनों की शिकायत-घरवालों ने मेरे गुल्लक तोड़े:अफसर ने नया गुल्लक मंगाया, 500-500 रुपए डाले; स्कूल बैग दिया, तब बच्चियां खुश हुईं
    Next Article
    बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत:जौनपुर में तीन लोग घायल, मेहंदी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment