Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM से मासूम बहनों की शिकायत-घरवालों ने मेरे गुल्लक तोड़े:अफसर ने नया गुल्लक मंगाया, 500-500 रुपए डाले; स्कूल बैग दिया, तब बच्चियां खुश हुईं

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर कलेक्ट्रेट में DM लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच दो बच्चियां पहुंचीं। उन्होंने शिकायत की- साहब, हमारे घर वालों ने पारिवारिक विवाद में मेरे गुल्लक तोड़ दिए। ये सुनकर DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों मासूम बहनों के लिए दो नए गुल्लक और स्कूल बैग मंगाए। दोनों गुल्लक में खुद 500-500 रुपए डलवाए। तब बच्चे खुश हो गए। घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थी मां जाजमऊ क्षेत्र निवासी शन्नो अपनी बेटियों इस्वा खां (12) और मरियम फातिमा (8) के साथ DM जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में शिकायत करने आई थीं। मां की शिकायत घरेलू विवाद से जुड़ी थी। आरोप है कि पति की तबीयत खराब रहती है, उन्हें ससुराल वाले घर से निकाल दिए थे। ससुराल वालों ने शन्नो के सामान घर से बाहर फेंके। इसी में बच्चियों के गुल्लक टूट गए थे। शन्नो ने बताया कि उनकी बेटियां लंबे समय से मिट्टी के गुल्लक में पैसे जमा कर रही थीं। उनको उम्मीद थी कि गुल्लक भरने के बाद वह अपने लिए स्कूल बैग या कुछ अन्य उपयोगी सामान खरीदेंगी। लेकिन, पारिवारिक विवाद के बीच उनके गुल्लक टूट गए। बच्चियां बोलीं- रोज-रोज थोड़े पैसे बचाती थी DM ने जब बच्चियों से पूछा कि वह गुल्लक में क्या रखती थीं, तो उन्होंने बताया कि वह रोज थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाती थीं। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पारिवारिक विवाद की शिकायत पहले भी थाने में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने थाना जाजमऊ प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कुत्तों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच-डिनर की व्यवस्था:कटखने कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनेगा, चार करोड़ का बजट
    Next Article
    उन्नाव में दो विधायक परिवारों के बीच भूमि विवाद:न्यायालय करेगा विवाद का फैसला, 20 मई सुनवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment