Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत:गेहूं भरने के बाद बार वाहन बैक करते समय चपेट में आया अधेड़

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अटवां बैक गांव में रविवार दोपहर करीब 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत हो गयी है। यह हादसा उस समय हुआ जब किसान गेहूं भरने का काम कर रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामेश्वर अपने खेत में गेहूं की कटाई के बाद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे। गेहूं भरने का काम पूरा होने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे की ओर कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास ही काम कर रहे किसान विजय शंकर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अविवाहित था मृतक मृतक विजय शंकर की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। वह अविवाहित थे और अपने भतीजे के साथ रहकर खेती-किसानी कर अपना जीवन यापन करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में भेलूपुर-लोहता के लापरवाह इंस्पेक्टर लाइन हाजिर:सुधीर त्रिपाठी और राजबहादुर पर गिरी सीपी की गाज, PRO दिगंबर को बनाया थानेदार
    Next Article
    आगरा में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन:खाली बर्तन लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम, एक घंटे तक रोड पर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment