Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में तीन रेलवे अधिकारी निलंबित:DRM के निरीक्षण के बाद दो को चार्जशीट भी मिली

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार के तीन दिन पूर्व किए गए निरीक्षण के बाद उन्नाव रेलवे स्टेशन पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। गंभीर खामियां मिलने पर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन अधीक्षक सहित तीन अधिकारियों को निलंबित किया है। डीआरएम सुनील कुमार ने उन्नाव से गंगाघाट रेलवे स्टेशन तक यात्री सुविधाओं, पूछताछ व्यवस्था, तकनीकी कार्यों और स्टेशन प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया था। इस दौरान कई गंभीर कमियां सामने आईं, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। उन्नाव रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पहले उन्नाव से बरनी स्थानांतरित किया गया था, लेकिन निरीक्षण में लापरवाही के कारण यह कार्रवाई हुई। दूसरे स्टेशन अधीक्षक उदय कुमार सिंह को भी डीआरएम का निरीक्षण सुचारु रूप से न कराने के आरोप में निलंबित कर लखनऊ स्थित डीआरएम कार्यालय से संबद्ध किया गया है। स्टेशन के पूछताछ काउंटर में गंभीर खामियां मिलने पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CMI) को भी निलंबित किया गया है। निरीक्षण में यात्रियों को सही जानकारी न मिलने और व्यवस्थाओं में अव्यवस्था की शिकायतें मिली थीं। तकनीकी विभाग में लापरवाही के लिए SSE टेलीकॉम को चार्जशीट जारी की गई है। ट्रैक और रखरखाव कार्यों में कमियां मिलने पर रेलपथ मार्ग निरीक्षक (PWI) को भी चार्जशीट थमाई गई है। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण में साफ-सफाई, सूचना प्रणाली, तकनीकी रखरखाव और प्रशासनिक समन्वय में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। इस कार्रवाई से रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और लापरवाही करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भटनी में गैस न मिलने से उपभोक्ता नाराज:देवरिया में सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article
    शामली की दीपा ने जीता गोल्ड:खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नेशनल लीग में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment