Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली की दीपा ने जीता गोल्ड:खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नेशनल लीग में

    10 hours ago

    2

    0

    शामली की खिलाड़ी दीपा ने खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग वुमेन नेशनल लीग में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 मार्च 2026 तक चेन्नई, तमिलनाडु में विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन में आयोजित की गई थी। दीपा ने पॉइंट फाइट-55 किग्रा वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, दीपा का सामना फाइनल में पंजाब की खिलाड़ी से हुआ। इस मुकाबले में उन्होंने पंजाब की खिलाड़ी को 13-10 के स्कोर से हराकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन पूरे भारतवर्ष के 150 जिलों में किया गया था। इसके बाद इसे चार ज़ोन में विभाजित किया गया और अंत में राष्ट्रीय प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई। इस नेशनल प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 500 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में खेल और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिसे सरकार की एक अच्छी पहल माना जा रहा है। सभी विजेता खिलाड़ियों को सरकार की ओर से नकद धनराशि भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में श्री अरविंद शेर वालिया मुख्य निर्णायक और सोनू सैनी रेफरी के रूप में मौजूद रहे। दीपा की इस जीत पर उनके कोच सुशील कौशिक और परिवारजनों ने खुशी व्यक्त की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में तीन रेलवे अधिकारी निलंबित:DRM के निरीक्षण के बाद दो को चार्जशीट भी मिली
    Next Article
    सिगरेट न देने पर वेंडर को ट्रेन से धक्का दिया:कौशांबी में गिरकर मौत, लोगों ने पकड़कर आरोपी को जीआरपी को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment