Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में शराब दुकान पर मारपीट:पुलिस के सामने भी जारी रही, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर के दरोगा बाग क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर मंगलवार रात जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में हाथापाई जारी रही। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ युवक दरोगा बाग के पास स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद इतना गहरा गया कि युवकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट और हाथ-पैरों से हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक बेल्ट से मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस कर्मियों के सामने भी कुछ देर तक मारपीट जारी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और विवाद में शामिल लोगों को अलग कर शांति व्यवस्था बहाल की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि इस शराब की दुकान के पास अक्सर ऐसे विवाद होते रहते हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रातभर सड़कों पर पुलिस कांवड़ियों के साथ चली:मैनपुरी में रामनवमी से पहले पुलिस बनी ‘सेवक’, कांवड़ियों की राह खुद संभाली
    Next Article
    7 हजार पुलिसकर्मी से बनेगा पीएम का सुरक्षा कवच:300 हाइ रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे, एसपीजी, पीएसी, आरएफ रहेगी तैनात, 28 को एयरपोर्ट का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment