Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में समाधान दिवस में पहुंचीं 201 शिकायतें:19 का मौके पर निस्तारण, राजस्व की 56 शिकायतें सबसे ज्यादा

    52 minutes ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। इसमें जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने लोगों की शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी वहां मौजूद थे। राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बिजली और सप्लाई समेत कई विभागों से जुड़ी कुल 201 शिकायतें मिलीं। इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। बाकी मामलों को समय पर और अच्छे से निपटाने के लिए अधिकारियों को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से देखा जाए और उसका निष्पक्ष और सही समाधान किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायत जिस तरह की हो, उसका समाधान भी उसी के हिसाब से होना चाहिए। शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ किया कि लोगों की समस्याओं को हल करने में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। 56 शिकायतें राजस्व विभाग समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 56 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। डीएम ने जमीन विवाद, पैमाइश (नाप-जोख), अवैध कब्जे और दूसरे गंभीर राजस्व मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़ी 41, विकास विभाग की 29, समाज कल्याण की 13, बिजली की 16, सप्लाई की 13 और शिक्षा विभाग की 4 शिकायतें भी मिलीं। दूसरे विभागों से जुड़ी 29 शिकायतें दर्ज की गईं। समाधान दिवस के दौरान डीएम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दैवीय आपदा से पीड़ित एक व्यक्ति को चार लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना और कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए गए। डीएम ने तहसील परिसर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टालों का भी देखा। सुविधाओं के बारे में जानकारी उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सफीपुर फाल्गुनी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी समेत कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में 30-सितंबर तक प्रमुख हाईवे गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन:खराब सड़कों को ठीक करने के निर्देश, DM बोलीं- 360KM गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
    Next Article
    लखनऊ में AAP का UPI चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन:बोले- जनता को निचोड़ रही है भाजपा सरकार, जिला अध्यक्ष को पुलिस टांग ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment