Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 30-सितंबर तक प्रमुख हाईवे गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन:खराब सड़कों को ठीक करने के निर्देश, DM बोलीं- 360KM गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य

    53 minutes ago

    1

    0

    महोबा में आने वाले त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने खराब सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जिले की सभी खराब सड़कों को एक महीने के अंदर गड्ढामुक्त करने को कहा है। उन्होंने कबरई-महोबा-कानपुर, महोबा-बांदा और महोबा-झांसी मार्गों को 30 सितंबर तक गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है। डीएम ने स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत पर जोर बारिश खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ने सड़कों को दुरुस्त कराने की तैयारी तेज कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की खराब और टूटी सड़कों की मरम्मत पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गड्ढामुक्ति का काम तत्काल शुरू कर एक महीने के भीतर पूरा किया जाए। प्रमुख हाईवे के लिए 30 सितंबर की समयसीमा बैठक में कबरई-महोबा-कानपुर, महोबा-बांदा और महोबा-झांसी जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को 30 सितंबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया। इसका उद्देश्य आवागमन को सुगम बनाना और त्योहारों के दौरान लोगों को सड़क संबंधी परेशानियों से बचाना है। 360 किलोमीटर सड़क गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य बैठक में कार्यकारी इंजीनियर ने बताया कि जिले में कुल 360 किलोमीटर लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त करने और 205 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और नगर निकायों समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैब ड्राइवर से मारपीट के विरोध पर पड़ोसी का हमला:अरुण शर्मा के सिर में लगे छह टांके, CCTV वीडियो वायरल
    Next Article
    उन्नाव में समाधान दिवस में पहुंचीं 201 शिकायतें:19 का मौके पर निस्तारण, राजस्व की 56 शिकायतें सबसे ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment