Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला:पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से किए कई वार

    10 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक महिला और उसके पति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। लाठी-डंडों और चाकू से किए गए इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रजनी पत्नी हेमराज, निवासी पटकापुर थाना कोतवाली, अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी कुछ लोगों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने चाकू से भी हमला कर दिया, जिससे रजनी और उनके पति हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों के मुताबिक, हमलावर अपने भाइयों के साथ आए थे और पूरी घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीड़िता रजनी और उनके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 25 हेल्थ ATM बंद:किट और खराबी से मरीजों को नहीं मिल रहा जांच का लाभ
    Next Article
    राजघाट के बाद अब गोरखनाथ ओवरब्रिज का होगा मरम्मत:1 महीने तक पुल पर बंद रहेगी आवाजाही, PWD ने ट्रैफिक पुलिस को भेजा लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment