Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मामूली विवाद पर नव विवाहिता ने की आत्महत्या:चाकू से गर्दन काटी, इलाज के दौरान दम तोड़ा, 2025 में की थी कोर्ट मैरिज

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के दही थाना क्षेत्र स्थित टीकरगढ़ी मजरा मुकुंदखेड़ा गांव में एक महिला ने मामूली विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। महिला ने चाकू से अपनी गर्दन काट ली, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सलमा पत्नी विनय दीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच दवा लाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद सलमा ने घर में रखे चाकू से अपनी गर्दन की नस काट ली। घटना के समय घर में केवल उसकी ननद मौजूद थी, जिसने सलमा को लहूलुहान देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल सलमा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतका की सास लक्ष्मी और ससुर मुन्नीलाल गेहूं की फसल काटने खेत गए थे, जबकि पति विनय दीप मजदूरी करने गया था। सूचना मिलने पर दही थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि विनय दीप और सलमा की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों ने 25 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी को अभी छह माह ही हुए थे। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद के बाद आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शादी के छह माह बाद उठाया कदम सलमा और विनय दीप की शादी को अभी महज छह माह ही बीते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दवा को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सलमा ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कोर्ट में आज सांसद राहुल गांधी तलब:अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं, MP/MLA कोर्ट-5 से नोटिस जारी
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल:बुलंदशहर में आरोपी ने पुलिस टीम की फायरिंग, अवैध हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment