Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला को पड़ोसियों ने पीटा, VIDEO:जान से मारने की धमकी; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से शिकायत

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव जिले में एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसने स्थानीय कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के श्रीनगर शुक्लागंज इलाके का है। श्रीनगर निवासी माधुरी देवी पत्नी प्रेम सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब 5:15 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में थीं। उसी दौरान मोहल्ले के राजू कश्यप, मनोज कश्यप, सुभाष कश्यप, संजय कश्यप, रोहन कश्यप सहित कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब माधुरी देवी ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और चप्पलों से पिटाई की। जब उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, तो अन्य लोगों ने भी उन्हें पीटा। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें खुलेआम धमकी दी कि यदि उन्होंने विरोध किया या पुलिस में शिकायत की, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद महिला और उनका परिवार दहशत में है। माधुरी देवी ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन ही गंगाघाट थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 29 अप्रैल को एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। महिला का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 2 मई को जब वह दोबारा थाने जाने की तैयारी कर रही थीं, तो आरोपियों ने फिर धमकी दी, जिससे वह डर के कारण थाने नहीं जा सकीं। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट की:सपा जिलाध्यक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, FIR की मांग
    Next Article
    जौनपुर में स्मार्ट मीटर में बड़ा बदलाव:अब पोस्टपेड सिस्टम, बकाया कम होने पर नहीं कटेगी बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment