Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में खड़ी वैगनॉर कार में लगी आग:कार से पहले धुआं निकलता दिखा, जलकर खाक

    4 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम अताउल्ला मस्जिद के पास खड़ी एक वैगनॉर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था। आग लगने के कारण छोटे चौराहे के पास लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। सदर चौकी इंचार्ज अनिल साहू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने भीड़ को हटाया और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेर लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार की रिश्वत लेने वाला क्लर्क बर्खास्त:आजमगढ़ में विजिलेंस की टीम ने पकड़ा था, रजिस्टार पर भी लटक रही है निलंबन की तलवार
    Next Article
    बलिया में पीपा पुल टूटा, 5 लोग फंसे:पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला, कोई हताहत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment