Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पीपा पुल टूटा, 5 लोग फंसे:पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला, कोई हताहत नहीं

    4 hours ago

    2

    0

    बलिया के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार को पीपा पुल टूट गया। इस घटना में पुल पर फंसे पांच लोगों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना आपदा कंट्रोल रूम बलिया को मिली, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कोतवाली की पीआरबी 6430 टीम मौके पर पहुंची। पुल टूटने से 5-6 लोगों के फंसने की जानकारी मिलने पर, अपर जिलाधिकारी ने अग्निशमन एवं आपात सेवा टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। आपदा कंट्रोल रूम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और उप जिलाधिकारी सदर बलिया को भी सूचित किया। प्रशासन की त्वरित सक्रियता से राहत कार्य में तेजी आई। घटनास्थल के पास उपलब्ध एल एंड टी की स्टीमर का उपयोग करते हुए पुलिस टीम ने फंसे हुए पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नाविकों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम अलर्ट मोड पर है और पूरे जनपद में किसी भी घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में खड़ी वैगनॉर कार में लगी आग:कार से पहले धुआं निकलता दिखा, जलकर खाक
    Next Article
    कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:भदोही के गोपीगंज में आर्टिका ने मारी टक्कर, परिजनों ने सड़क जाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment