Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में किसान की छत से गिरकर मौत:आंधी-तूफान में सामान बचाते समय संतुलन बिगड़ा, छत से आंगन में गिरी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में गुरुवार तड़के एक किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना तेज आंधी-तूफान के दौरान हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सादुल्लापुर निवासी 55 वर्षीय हेम राज के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण घर की छत पर रखा कुछ सामान उड़ने लगा था। हेम राज भोर पहर करीब तीन बजे सामान सुरक्षित करने के लिए छत पर गए थे। परिजनों के अनुसार, तूफान की तीव्रता अधिक होने के कारण छत पर उनका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने से वह सीधे आंगन में जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए और हेम राज को गंभीर हालत में पाया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि हेम राज एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, जो वर्षों से खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण इलाके में कई अन्य स्थानों पर भी नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश के मजदूर की औरंगाबाद में मौत:ईंट भट्ठा पर काम करता था, बांस से लटका मिला शव; हत्या, आत्महत्या एंगल पर जांच
    Next Article
    1600 करोड़ ठगी का आरोपी महफूज आलम अरेस्ट:कोलकाता में TMC नेता ने दी थी पनाह, ED और अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment