Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में जर्जर छत गिरने युवक की मौत:सुम्हारी खुर्द गांव में घर के कमरे में मलबे में दबने से गई जान

    5 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के पुरवा क्षेत्र के सुम्हारी खुर्द गांव में सोमवार शाम एक हादसा हो गया। खेत से लौटे 23 वर्षीय आलोक पर घर के कमरे की जर्जर छत गिर गई, जिससे मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, संतराम का बेटा आलोक सोमवार दोपहर खेत से घर लौटा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने कमरे में लेटा हुआ था, तभी ईंटों से बनी पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबे को हटाकर आलोक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर लेखपाल वैक्रांत मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। आलोक की असामयिक मौत से उसके परिजनों, पिता संतराम, भाई सतीश, अनूप और बहन शुभी में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं, कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर मेट्रो का 'हेल्थ चेकअप':स्टेशनों पर फाइव स्टार होटल जैसी सफाई, गुटखा-पान पर नो एंट्री; दिव्यांगों के लिए अलग टॉयलेट्स
    Next Article
    कोलकाता-पंजाब IPL मैच बारिश के कारण 2 घंटे से रुका:रात 11:14 बजे तक 5-5 ओवर का गेम संभव; KKR का स्कोर 25/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment