Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में जनरेटर में फंसने से युवक की मौत:ट्रैक्टर शाफ्ट में फंसने से हुआ हादसा, काम करते समय ईयरफोन लगाए हुआ था

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में एक युवक की ट्रैक्टर से जुड़े जनरेटर के शाफ्ट में शर्ट फंसने से मौत हो गई। जनरेटर चलाते समय हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह घटना दही थाना क्षेत्र के गौरा तारगांव गांव में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कैलाश पुत्र मेवा लाल के रूप में हुई है। कैलाश को गांव के एक परिचित ने वेल्डिंग के काम के लिए बुलाया था, जिसके लिए ट्रैक्टर से जनरेटर संचालित किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कैलाश ने कान में ईयरफोन लगा रखे थे, जिससे वह आसपास की आवाजें नहीं सुन पा रहा था। वह ट्रैक्टर के पास पहुंचा और उसकी शर्ट के बटन खुले होने के कारण तेज हवा से शर्ट लहराते हुए जनरेटर के शाफ्ट में फंस गई। शर्ट फंसने से हुआ हादसा मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने और आवाज देने की कोशिश की, लेकिन ईयरफोन के कारण कैलाश सुन नहीं सका। शर्ट शाफ्ट में फंसते ही कैलाश उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह गंभीर रूप से चोटिल हो चुका था। घटना के तुरंत बाद, मौजूद लोगों ने घायल कैलाश को मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सुरक्षा उपायों के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 1.47 लाख किसानों की रजिस्ट्री अधूरी:बिना आईडी फसल खरीद व खाद वितरण नहीं, 15 अप्रैल तक अभियान
    Next Article
    गोरखपुर में धूल भरी आंधी:40 किलोमीटर की स्पीड से बह रही हवा, टेम्प्रेचर 22°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment