Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी:विवेचना में लापरवाही पर थानेदारों को अल्टीमेटम, दिए सख्त निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जय प्रकाश सिंह ने गोष्ठी की अध्यक्षता की, जिसमें पुलिस प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को सख्त अल्टीमेटम दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिले के सभी थानों में दर्ज अभियोगों की विस्तार से समीक्षा की गई। गंभीर अपराधों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई करने और संगठित अपराधियों व माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट व राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कठोर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में जनशिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया जाए और आवेदकों से स्वयं बात कर फीडबैक लिया जाए, ताकि शिकायतों के समाधान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने पर भी बल दिया गया। एसएसपी ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। जमीनी विवादों को लेकर राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर सतर्क निगरानी रखने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया। बैठक के दौरान पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सक्रियता और सतर्कता का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। गोष्ठी के अंत में एसएसपी ने सभी अधिकारियों को जनविश्वास बनाए रखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी पुलिसिंग करने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में तालाब में मिला युवक का शव:हत्या की आशंका, दो दिन पहले मौत का अनुमान, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी
    Next Article
    Dhurandhar 2 के आगे ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने टेके घुटने? फिर बदल सकती है अक्षय कुमार स्टारर की रिलीज डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment