Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बारिश से गर्मी से राहत,किसानों के चेहरे खिले:खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा, तापमान में गिरावट

    4 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। तड़के से छाए घने बादलों के बाद तेज हवाओं के साथ जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए संजीवनी बताया है। उन्नाव में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तड़के से ही आसमान में घने बादल छा गए थे और तेज हवाओं के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उन्नाव शहर, शुक्लागंज, सफीपुर, आसीवन और बांगरमऊ सहित जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से उमस का असर भी काफी कम हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। कई सड़कों पर पानी भरने और कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिसलन के चलते दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिसे बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। पिछले कई दिनों से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण खेतों की नमी कम हो रही थी और किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ सीजन के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे धान की रोपाई के साथ-साथ मक्का, अरहर, तिल और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई एवं बढ़वार को भी फायदा मिलेगा। धान की नर्सरी के लिए भी यह बारिश बेहद उपयोगी मानी जा रही है। किसान सोनेलाल, महेंद्र और मुकेश ने बताया कि लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार था। समय पर हुई वर्षा से न केवल सिंचाई का खर्च बचेगा, बल्कि फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में ट्रकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत:घर के बाहर सो रहा परिवार भी चपेट में, 6 लोग गंभीर घायल
    Next Article
    आजमगढ़ में 2 अस्पतालों के OT सील, एक को नोटिस:DM के निर्देश पर छापेमारी, बिना डॉक्टर-मानकों के चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment