Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अज्ञात युवक का शव मिला:पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया, आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। शुक्लागंज से करीब आठ किलोमीटर दूर नरबीजपुर गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगभग 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह नृशंस हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुबह करीब 10:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मृतक के चेहरे पर तेजाब डाला गया था। जिससे चेहरा बुरी तरह झुलस गया था और पहचान करना मुश्किल हो गया। आशंका है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। शव पर गोली लगने के निशान भी मिले हैं, साथ ही धारदार हथियार से हमले के संकेत भी हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे बेहद क्रूर और सुनियोजित हत्या मान रही है। घटनास्थल की स्थिति से यह भी अंदेशा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में अजय सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:हिंदू संगठनों ने पीएम को ज्ञापन सौंपा, बूचड़खानों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
    Next Article
    उपलों के विवाद में चले लाठी डंडे, गर्भवती महिला घायल:थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment