Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत चुनाव में देरी पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन:संभल में एक माह के भीतर चुनाव कराने की मांग, राज्य निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में आजाद अधिकार सेना पार्टी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर किया गया। पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल और राज्य निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी पहले से थी, लेकिन समय पर चुनाव कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। अब जबकि कार्यकाल समाप्त होने में मात्र एक माह का समय शेष है, तब भी चुनाव प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है। आजाद अधिकार सेना ने इस स्थिति को गंभीर और चिंताजनक बताया। संगठन के अनुसार, पंचायतें ग्रामीण लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। संगठन ने राज्यपाल से मांग की है कि अधिकतम एक माह के भीतर पंचायत राज चुनाव सुनिश्चित कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही, चुनाव में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया ने किया। इस दौरान जरीफ मिर्जा, पराग गर्ग, फैजान खान, दीपक कुमार, डॉ. शहनवाज चौहान, रागीब हुसैन, नोशाद शेख, आरिफ मसूदी, राजकुमार, सुदेश सलमानी, विनोद ठाकुर, दिलशाद और अरमान सैफी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की देरी जनता के अधिकारों को प्रभावित करती है। उन्होंने जोर दिया कि समय पर चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवबन्द सीट पर भाजपा से पहली पसंद बृजेश सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार माविया अली, कांग्रेस से अथर उस्मानी
    Next Article
    2 मई को गोरखपुर पहुंचेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:3 से शुरू करेंगे गोविष्टि यात्रा; 81 दिन तक चलेगी; रोज होगी गोष्ठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment