Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव हाईवे पर लोडर पलटा, एक युवक की मौत:पुलिस शव की शिनाख्त और फरार चालक की तलाश में जुटी

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सिंगरोसी मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडर तेज गति से हाईवे पर जा रहा था। सिंगरोसी मोड़ के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और लोडर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने कूदकर बचाई जान दुर्घटना के दौरान लोडर चालक वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फरार चालक की तलाश जारी पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच करने के साथ-साथ फरार लोडर चालक की तलाश भी कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया और स्थिति सामान्य कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डालीबाग बंधे पर कार्रवाई करने पहुंचा सिंचाई विभाग:भारी विरोध के बाद लौटे अधिकारी; 80 साल से बसे होने का दावा
    Next Article
    आगरा में नाले में मिला युवक का शव:शरीर पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका; शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment