Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC पर भाजपा नेतृत्व ने पहली बार माना- चूक हुई:मथुरा में भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति, युवाओं-महिलाओं पर रहेगा फोकस

    5 hours ago

    2

    0

    मथुरा में भाजपा की दो दिन चली बैठक में UGC के नए नियमों को लेकर नाराजगी का मुद्दा उठा। इस पर केंद्रीय नेतृत्व ने बताया कि सरकार ने भी माना है कि नियम तैयार करने में कुछ चूक हुई है। इसे ठीक किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि UGC का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हालांकि, सरकार इस पूरे मामले को व्यवस्थित करेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा दिलाया कि ऐसा कोई कानून या नियम लागू नहीं किया जाएगा, जिससे किसी का भविष्य बर्बाद हो या किसी के साथ अन्याय हो। दरअसल, सितंबर में UGC के नए नियमों को लेकर यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे। खासकर सवर्णों ने भाजपा सरकार को घेरा था। प्रदर्शनकारियों की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात कराई गई थी। केंद्र सरकार तक मांगें पहुंचाने के आश्वासन के बाद ही आंदोलनकारी शांत हुए थे। भाजपा को आशंका है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सवर्ण वोटर सपा की ओर जा सकते हैं। फिलहाल, केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव करने की नहीं है। नियमों में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा, ताकि सभी के हितों का ध्यान रखा जा सके। भाजपा ने किन-किन मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरने की रणनीति तैयार की, पढ़िए…. 16 और 17 नवंबर को मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुसंधान केंद्र में भाजपा ने दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तर प्रदेश में ये पांचवां दौरा था। इससे पहले वे पश्चिम, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। युवाओं को याद दिलाएंगे सपा सरकार की नाकामी बैठक में शामिल भाजपा नेताओं के मुताबिक, आज जो युवा पहली या दूसरी बार वोट डालने जा रहा है, वह 2017 से पहले की सपा सरकार के समय बहुत छोटा था। उसने केंद्र में 2014 के बाद और प्रदेश में 2017 के बाद सिर्फ भाजपा का शासन देखा है। पार्टी का मानना है कि इन नए मतदाताओं को पुराने दौर की कानून-व्यवस्था, भर्ती विवादों, जवाहरबाग कांड और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी देना जरूरी है। टैबलेट लेने वाले सिर्फ 25% युवा ही वोटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मतदाता सूची को लेकर एक अहम आंकड़ा साझा किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में स्वामी विवेकानंद छात्र सशक्तिकरण योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को टैबलेट बांटे गए। जब उनसे पूछा गया कि उनमें से कितने मतदाता हैं, तो केवल 25 फीसदी युवाओं ने ही हाथ खड़ा किया। सीएम योगी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि युवा आबादी के शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का विधानसभा की सूची से मिलान किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। संगठन, नेतृत्व और टिकटों की अटकलों पर विराम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बैठक में संगठन को सर्वोपरि बताते हुए साफ किया कि प्रदेश में नेतृत्व और सरकार को लेकर किसी तरह का कोई संकट नहीं है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम पर भरोसा करती है। जाति की राजनीति की काट के लिए 'राष्ट्रवाद' और नए नारे नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा- विपक्षी दल समाज को जातियों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युवाओं और महिलाओं को जाति के बजाय राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एकजुट रखना होगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस या तीसरा मोर्चा-कोई अपना नहीं है, इसलिए सभी के प्रति आक्रामक रणनीति अपनानी होगी। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए बैठक में पदाधिकारियों से नारों के सुझाव भी मांगे गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने करीब एक दर्जन नारे सुझाए, जिनमें ‘उत्तर देगा उत्तर प्रदेश’ सबसे प्रमुख रहा। इसके अलावा एमएलसी संतोष सिंह और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने भी चुनावी नारे पेश किए। अब पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों की एक विशेष टीम बनाकर इन मुद्दों और अभियानों को जमीन पर उतारने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में अगले तीन महीनों के लिए पार्टी की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने और NDA के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर भी बात हुई। अशोक सिंघल को भी दी श्रद्धांजलि बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी मौजूद रहे। इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 50 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ----------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग, धमाके हुए:लपटें 1km दूर से दिखीं, कर्मचारी जान बचाकर भागे
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- नमाज रोककर दिखाओ:इशारों में अखिलेश को जवाब दिया; कुंडा में राजा भैया के घर बाहुबलियों का जमावड़ा, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment