Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग, धमाके हुए:लपटें 1km दूर से दिखीं, कर्मचारी जान बचाकर भागे

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं। लपटें लगातार ऊंची उठती रहीं। बीच-बीच में धमाके की आवाज भी आती रही। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर रूमा स्थित यूपीएसआईडीसी एरिया का है। आग कहां और किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास कई अन्य फैक्ट्रियां भी हैं। एहतियात के तौर पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां उस समय काम नहीं हो रहा था। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रात रात 12:20 बजे आग पर काबू पाया जा सका। 3 तस्वीर देखिए… जिले के सभी फायर स्टेशन से दमकल को बुलाया गया निकोलस पिगमेंट्स एंड इंक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी पर एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह व सीएफओ दीपक शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को हटवा दिया गया। किसी तरह कोई जनहानि की सूचना नहीं है। जिले के सभी फायर स्टेशनों पर वायरलेस से सूचना दी गई। केमिकल होने से आग बुझाने में परेशानी फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। जहरीली गैस निकलने के चलते फायरकर्मी, पुलिसकर्मी और मौके पर मौजूद अन्य लोग मास्क, रुमाल व अंगोछे का सहारा लेना पड़ा। आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। आग बुझाने के दौरान केमिकल की गंध निकली, लोगों को 100 मीटर दूर किया गया केमिकल फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक फायर वाहनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल की निकलने वाली गंध तेजी से फैलने लगी। मौजूद अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हुए घटनास्थल से 100 मीटर दूर करना पड़ा। पीएसी की एक प्लाटून टुकड़ी पहुंची एहतियात के तौर पर पीएसी की एक प्लाटून टुकड़ी को बुलाना पड़ा। पुलिस और पीएसी के जवानों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था की। आसपास की फैक्ट्रियों के मालिक और कर्मचारी भी सतर्क हो गए। 2 घंटे 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री के अंदर पहुंची केमिकल फैक्ट्री में आग रात करीब 9 बजे लगी। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि फायर ब्रिगेड की टीम को बाहरी हिस्से की आग को काबू पाने में 2 घंटा से ज्यादा का समय लग गया। गेट पर आग बुझाने के बाद टीम रात करीब 11:20 बजे फैक्ट्री के अंदर पहुंची। फैक्ट्री की छतों पर पहुंचकर आग बुझाया गया। दमकल की 15 गाड़ियां तैनात, दूसरे जिलों से भी बुलाई गईं आग बुझाने के लिए करीब 15 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। एडब्ल्यूटी की दमकल गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जनपदों की फायर ब्रिगेड टीमों को भी वायरलेस से सूचना दी गई है। हालांकि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद दूसरे जिलों से आ रही दमकल गाड़ियों को वापस कर दिया गया। 3 घंटे बाद आग बुझी फैक्ट्री में आग करीब 9 बजे लगी थी। रात करीब 12:20 बजे तक आग को बुझाया जा सका। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग बुझने के बाद भी मलबे से धुआं उठता रहा। शिफ्ट पूरा होने के बाद स्टाफ चला गया, उसके बाद लगी आग फैक्ट्री मालिक का नाम अनुराधा त्यागी है। यहां करीब 10 से 12 लोगों का स्टाफ है। फैक्ट्री में केमिकल स्टोर होता है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टाफ काम करता है। मंगलवार को भी शाम 5 बजे शिफ्ट पूरा होने के बाद स्टाफ चला गया था। आग उसके करीब 4 घंटे बाद लगी। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि- मंगलवार रात करीब 9 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि रूमा स्थित यूपीएसआईडीसी की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की करीब 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब तीन घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ----------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के एक्सप्रेस-वे पर 80kmph से तेज नहीं चलेंगी कारें:बसों की स्पीड भी घटी, कोहरे के चलते फैसला; 15 शहरों में कोहरा, पारा 11°C
    Next Article
    UGC पर भाजपा नेतृत्व ने पहली बार माना- चूक हुई:मथुरा में भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति, युवाओं-महिलाओं पर रहेगा फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment