Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने किया पारण:आजमगढ़ में तमसा नदी के घाटों पर उमड़ी भीड़, 1044 जगहों पर हुई पूजा

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह तमसा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर पारण किया। शहर के गौरीशंकर घाट, कदम घाट, सिधारी घाट, हरबंशपुर घाट, गोदाम घाट, दलाल घाट, भोला घाट और एकलव्य घाट समेत तमसा नदी के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिले में कुल 1044 स्थानों पर छठ पूजा की गई। इस दौरान पारंपरिक गीतों और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय बना रहा। गन्ना, नारियल और ठेकुआ से सजाए दउरा-सूप व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ गन्ना, नारियल, ठेकुआ और मौसमी फलों से सजे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंचीं। नदी और जलकुंडों में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा की। तमसा नदी के घाटों के अलावा शहर के विभिन्न सरोवरों और घाटों पर बनाए गए विशेष जलकुंडों में भी पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। आतिशबाजी और उत्सव के माहौल के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। जिले में 1044 स्थानों पर हुआ पूजन छठ महापर्व को लेकर जिलेभर में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। अलग-अलग घाटों और जलकुंडों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने पारण कर व्रत पूरा किया। एसएसपी ने तमसा नदी के घाटों का किया निरीक्षण छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने तमसा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के महेशरा घाट पर छठ महापर्व:नदी तट पर जुटे लाखों श्रद्धालु, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
    Next Article
    दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला:ससुर ने किया रेप का प्रयास, महिला थाने में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment