Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, फिल्म मास्टरपीस, प्रोपेगेंडा नहीं है:डायरेक्टर आदित्य धर को रोल मॉडल बताया, कहा ऐसी फिल्म सदियों में नहीं देखी

    2 hours ago

    1

    0

    फिल्म धुरंधर को लेकर जारी बहस के बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए इसे एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और फिल्म पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। News18 को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को सिर्फ फिल्म के रूप में देखना चाहिए, न कि किसी एजेंडा के तौर पर। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘’फिल्म, फिल्म होती है, प्रोपेगेंडा नहीं’’ और धुरंधर को एक बेहतरीन और मनोरंजक सिनेमा बताया। उन्होंने फिल्म के निर्देशन और तकनीकी पक्ष की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक रोल मॉडल बनकर उभरे हैं और बेहद शानदार डायरेक्टर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, “उन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐसी ग्रिपिंग और इंटरटेनिंग फिल्म शायद सदियों में नहीं देखी गई।” इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पुराने साथियों सुनील दत्त और विनोद खन्ना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें इन दोनों दिग्गज कलाकारों की याद आ गई। साथ ही उन्होंने उनके बेटों संजय दत्त और अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के प्रदर्शन को भी उन्होंने प्रभावशाली बताया और कहा कि पूरी फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है। सिन्हा ने साफ किया कि उन्होंने धुरंधर का पहला पार्ट देखा है और उन्हें यह काफी पसंद आई, लेकिन धुरंधर 2 अभी तक नहीं देखी है। गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में 25 साल पुराने विवाद में फायरिंग:गोली लगने से एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार
    Next Article
    मानसिक मजबूती की मदद से जीती प्लेयर्स चैम्पियन​शिप:अमेरिकी गोल्फर ने नंबर-2 से नंबर-1 बनने के लिए माइंडसेट में किया बदलाव, मूलमंत्र- वर्तमान में जियो

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment