Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2 ने 13 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1435 करोड़:चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनी, पुष्पा-2, बाहुबली-2 का भी टूट सकता है रिकॉर्ड

    6 hours ago

    2

    0

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधरः द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 1435 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया और RRR के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्स के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) 33.22 करोड़ और सोमवार को 30 करोड़ कमाए। इसके साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1435 करोड़ और इंडियन कलेक्शन 1077 करोड़ हो गया है। धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 1435 करोड़ कलेक्शन के साथ धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अपने पिछले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन अब भी आमिर खान की दंगल (2200 करोड़) से पीछे है। दंगल की कमाई का बड़ा हिस्सा चीन से आया, जहां करीब 1300 करोड़ मिले, जबकि भारत में 535 करोड़ कमाए थे। भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 1435 करोड़ के साथ धुरंधर 2 सभी भाषाओं में भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने RRR और पिछले पार्ट, धुरंधर को पीछे छोड़ा है, जबकि दंगल, पुष्पा-2 और बाहुबली-2 अब भी आगे हैं। इन आंकड़ों के साथ धुरंधर और धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर बॉलीवुड के इकलौते निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली दो फिल्में दी हैं। उनसे पहले एसएस राजामौली भी बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी दो 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में बना चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट को विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ मिले:वित्तीय वर्ष के समापन पर डीएम की पहल से मिली सौगात
    Next Article
    Iran-US-Israel War LIVE: इजरायल का बड़े ऑपरेशन का दावा, लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल जौहरी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment