Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नालंदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि:शहीद पार्क में जुटे लोग, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

    1 hour ago

    2

    0

    बिहार के नालंदा जिले में स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह भगदड़ मच गई। इस हादसे में आठ से अधिक महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र में मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैत्र माह के अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। पूजा-अर्चना की जल्दबाजी में उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान अफरा-तफरी मच गई, जिससे कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए। लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि चीख-पुकार और धक्का-मुक्की के कारण लोग अपने बचाव में लगे हुए थे। इस दुखद घटना के बाद बुधवार शाम 5 बजे औरैया के शहीद पार्क में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया' द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने दिवंगत भक्तों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बिहार सरकार से हादसे में दिवंगत लोगों के लिए उचित मुआवजा और पीड़ितों के संतोषजनक इलाज की मांग की है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित सतीश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 3 मामलों में कोर्ट का फैसला:छेड़खानी के दोषी को 4 साल की सजा, दो अन्य पर जुर्माना
    Next Article
    बरेली में 2 अप्रैल से शुरू होगा 3 दिवसीय उर्स:सूफी परंपरा की महफिलें, नातिया मुशायरा और लंगर का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment