Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र शास्त्री बोले- बड़े घर की माताएं भी पी रहीं:कांग्रेस ने कहा- आपकी भाषा मर्यादा के खिलाफ; अब ऐसा किया तो सड़कों पर उतरेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक और बयान विवादों में आ गया है। नागपुर में कथा के दौरान उन्होंने कहा, 'आजकल पुरुषों की तो छोड़ो, हमने सुना कि बड़े घरानों की माताएं भी पी रही हैं। राम-राम, राम-राम…बजरंग बली बचाएं।' इसका वीडियो भी सामने आया है। शास्त्री के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। छतरपुर में कांग्रेस नेता दीप्ति पांडे ने कहा- व्यासपीठ से इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। पूरा देश उन्हें सुनता है, ऐसे में माताओं के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। शास्त्री बोले- बच्चों को शराब पिलाकर सुला देंगी धीरेंद्र शास्त्री ने 28 अप्रैल को व्यासपीठ से कहा था- जब कई माताएं ही विचित्र संस्कारों वाली हो जाएंगी तो बच्चों को क्या हलुआ संस्कार देंगी? हम तो सोच रहे हैं कि जिनकी घरवालियां पीती हैं, उनके कल के दिन बच्चे होंगे...वो बच्चे रोएंगे तो उन्हें भी शराब पिलाकर सुला देंगी। शास्त्री ने आगे कहा- पहले मर्यादा होती थी, संस्कार होते थे। लोग कुछ गलत करने से डरते थे लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं। कांग्रेस ने कहा- मां ही बच्चे की प्रथम गुरु इस बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य दीप्ति पांडे ने कहा- सृष्टि की सृजनकर्ता एक नारी ही होती है। वो मां है, जो बच्चे की प्रथम गुरु है। मातृ शक्ति के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग करने का मैं विरोध करती हूं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, मैं आपसे निवेदन करती हूं कि मातृ शक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का उपयोग करना बंद कर दें। आपने महिलाओं के खिलाफ अब कोई अनर्गल टिप्पणी की तो हमें आपके खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा था- शराब दुकान पर छोरों से ज्यादा छोरियां कथावाचक प्रदीप मिश्रा भी नवंबर 2022 में ऐसा ही बयान दे चुके हैं। इंदौर में शिव पुराण कथा के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि विजय नगर से शादी चौराहे के बीच उन्हें एक शराब की दुकान दिखी। यहां पर छोरों (लड़कों) से ज्यादा छोरियां (लड़कियां) थीं। पं. प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा था- यह जो शराब की दुकान पर लड़कियां खड़ी थीं, यह मेरे इंदौर की बेटियां नहीं हो सकतीं। यह मेरी गारंटी है। इंदौर की फिजा, यहां की हवा और वातावरण इतना गंदा नहीं है। ये दूसरी जगह से आकर इंदौर के कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। इनके माता-पिता भरोसा करके भेजते हैं। कमरा किराए पर लेकर यह बेटियां हमारे इंदौर की फिजा खराब कर रही हैं। यहां की बेटियां इतनी मर्यादा नहीं तोड़ सकतीं कि वह शराब की दुकान पर लाइन लगाकर शराब खरीदें। यह इंदौर की बेटियां नहीं हो सकती। यहां की बेटियां आज भी मर्यादित कपड़े पहनती हैं, लेकिन इनको चिढ़ाने के लिए बाहर की बेटियां आई हैं। वो उस तरह के कपड़े पहनती हैं और शहर की बेटियों को भी उकसाती हैं। ये खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में श्रीराम कथा कर रहे हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव शास्त्री ने शास्त्री को 10 लोगों के नाम, उनके पिता का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर सटीक बताने की चुनौती दी है। शास्त्री ने इसे स्वीकार करते हुए कहा- कोई भी ‘खुजली’ हो, दरबार लगना है, आ जाइए। हमारे पास जो विद्या होगी और जो शक्ति होगी, हम उसका प्रस्तुतिकरण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में सेकेंड फेज में 92% वोटिंग:नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत
    Next Article
    विजय को मिलेगी 'विक्ट्री', स्टालिन के किले में सेंधमारी के संकेत!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment