Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मादेवी महाविद्यालय में 108 छात्रों को साइकिल वितरित:सपा जिलाध्यक्ष बोले- यह सपनों को रफ्तार देने का माध्यम

    7 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के धर्मादेवी महाविद्यालय, बेलपार, उटरू कला, बक्शा में एक समारोह आयोजित कर 108 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। यह वितरण समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव (महाविद्यालय के प्रबंधक) के विशेष प्रयासों से एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) द्वारा संभव हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य थे। महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव ने बुके और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया, जिसके बाद साइकिल वितरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से शिक्षा की राह आसान होगी। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से पैदल आने वाले बच्चों के लिए यह सफर सुगम बनाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। राकेश मौर्य ने कहा, "यह साइकिल केवल लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि आपके सपनों को रफ्तार देने का एक माध्यम है।" उन्होंने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और आत्मविश्वास के साथ उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम के महत्व पर जोर दिया। साइकिलें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन के साथ रोहित यादव, मंगला यादव, सौरभ द्विवेदी, प्रदीप विश्वकर्मा, रविंद्र मौर्य, अरुण यादव (प्रधान ऊंटरुकला) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में, धर्मादेवी महाविद्यालय के प्रबंधक और समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएवी कॉलेज पुस्तक मेले में हंगामा:निजी बुक सेलरों के विरोध के बाद मेला स्थगित, पुलिस पहुंची
    Next Article
    IPL- राजस्थान का चौथा विकेट गिरा:वरुण चक्रवर्ती ने रियान पराग को बोल्ड किया, मैच में तीसरा विकेट लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment