Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धमकियों के बीच जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ:बम से उड़ाने की 3 धमकियां मिलीं; फायरिंग की प्लानिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    अमिताभ बच्चन अपने मुंबई स्थित आवास 'जलसा' को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बावजूद संडे दर्शन के लिए बाहर निकले। गुरुवार सुबह उनके बंगले को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने भी उनके घर के बाहर फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शार्पशूटर्स को पकड़ा है। इन तमाम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन कड़ी सुरक्षा घेरे में जलसा के मुख्य गेट पर आए और बड़ी संख्या में जुटे फैंस का अभिवादन किया। प्रिंटेड जैकेट और टोपी में दिखे बिग बी संडे दर्शन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमिताभ हमेशा की तरह शांत नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ ऑरेंज, नीले और सफेद रंग के प्रिंट वाली जैकेट और मैचिंग टोपी पहन रखी थी। मंच पर आने के बाद उन्होंने सबसे पहले हाथ जोड़कर प्रशंसकों को नमस्ते किया और तालियां बजाईं। इसके बाद वे दोनों हाथ हिलाते हुए भीड़ में मौजूद और दूर खड़े फैंस की ओर इशारा कर संवाद करते दिखे। जलसा के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। गुरुवार को मिला था तीसरी बार बम से उड़ाने का ईमेल मुंबई पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (12 नवंबर) सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल मिला था। इस ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का जिक्र किया गया है। यह एक महीने के भीतर तीसरी बार है जब बच्चन के आवास को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इससे पहले 6 नवंबर को जलसा को बम से उड़ाने का ईमेल मिला था। वहीं, 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए एक ईमेल में भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार बम की धमकियों के साथ ही अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की साजिश का भी खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। गैंगस्टर 1984 के सिख विरोधी दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था, हालांकि अमिताभ ऐसा कोई बयान देने से इनकार कर चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें अमिताभ के जलसा बंगले के मालिकाना हक पर विवाद:भाई अजिताभ की पत्नी की शिकायत- मेरे नाम रजिस्टर्ड था, जया के नाम ट्रांसफर कैसे हुआ अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' पर विवाद हो गया है। अमिताभ के भाई अजिताभ की पत्नी रमोला ने बंगला जया बच्चन के नाम ट्रांसफर होने पर सवाल उठाया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीनाक्षी शेषाद्रि @63: सनी के साथ धर्मेंद्र-हेमा जैसी जोड़ी:बोलीं- 'डकैत' का लिप-टू-लिप किस सीन सेंसर ने हटवाया: अनिल कपूर से था कॉम्पिटिशन
    Next Article
    'सबको लगा था धुरंधर फ्लॉप होगी':इम्तियाज अली बोले- फिल्म ने इंडस्ट्री के सारे नियम तोड़े, अब हर फिल्ममेकर ऐसी ही फिल्में बनाना चाहता है

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment