Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक की गोली मारकर हत्या:रेस्टोरेंट में पुरानी रंजिश में हुई वारदात, पुलिस जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी गांव निवासी 38 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र धारी यादव के रूप में हुई है। पप्पू यादव बाहर नौकरी करते थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे। रविवार रात वह बैतालपुर के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उनके गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बीच एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल पप्पू यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और गौरीबाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी:पीलीभीत में हाईवे पर पलटा, एक घायल; चालक फरार
    Next Article
    बेकाबू कार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर:तीन की मौत, मां-बच्चों समेत 4 गंभीर घायल, फतेहपुर में देर रात हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment