Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप:सीआरपीएफ जवान ने एसपी से शिकायत कर जांच की मांग की

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया में भलुअनी थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार और अभद्रता का गंभीर आरोप लगा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान नागेंद्र कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोनाड़ी निवासी नागेंद्र कुमार यादव ने 3 अप्रैल को अपनी एक समस्या के संबंध में भलुअनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर 4 अप्रैल को क्षेत्रीय उपनिरीक्षक द्वारा जांच की गई। लेकिन उस समय जवान अपने घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद, 5 अप्रैल को नागेंद्र यादव अपनी शिकायत के संबंध में जानकारी लेने के लिए भलुअनी थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय से बातचीत के दौरान उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। जवान का कहना है कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, उन्हें धक्का देकर करीब 30 मिनट तक लॉकअप में बंद रखा। साथ ही, पुलिसकर्मियों पर उनका मोबाइल फोन जबरन छीनने का भी आरोप है। नागेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को फोन पर दी थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह वर्ष 2007 से सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए पांच बार सम्मानित किया जा चुका है, बावजूद इसके उनके साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार किया गया। जवान ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि पूरी घटना की पुष्टि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है। उन्होंने मांग की है कि एक निष्पक्ष अधिकारी से मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले की जांच के आदेश जारी होने की प्रतीक्षा की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पति पत्नी की जिंदा जलकर मौत:पति-पत्नी ने खुद को लगाई थी आग, काफी समय में चल रहा था विवाद
    Next Article
    बरेली में बारात से पहले दूल्हे के परिवार पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, सोने की चेन-अंगूठी लूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment