Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तेज आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट:गर्मी और उमस से लोगों को मिली निजात, सड़कों पर धूल का गुबार छाया

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में बीते एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और उमस से बुधवार शाम लोगों को राहत मिली। सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे जिले का मौसम सुहाना हो गया। शाम करीब 5:30 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। तेज बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज हवा के कारण एहतियातन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया। देवरिया मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिलें तेज हवा से गिर गईं। सड़कों पर लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग भी उड़ते दिखे। धूल भरी आंधी के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिरीं, जिससे यातायात बाधित हुआ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी सामने आई। आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते देखे गए। यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। इस अचानक हुई बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को तत्काल राहत प्रदान की है और मौसम को काफी हद तक सुहावना बना दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:यातायात पुलिस ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट का महत्व समझाया।
    Next Article
    डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण:स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment