Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शादी के 2 दिन बाद प्रेमी पहुंचा ससुराल:दुल्हन ने भी साथ जाने की जताई इच्छा, युवती की मांग में भरा था सिंदूर

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एक हैरान कर देने वाला प्रेम-प्रसंग सामने आया है, जहां शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन का प्रेमी उसकी ससुराल पहुंच गया। खुद को युवती का प्रेमी बताते हुए उसने उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर दी, जिससे दूल्हा और उसके परिजन स्तब्ध रह गए। मामला सुरौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सुरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। 26 अप्रैल को विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ और 27 अप्रैल को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। भोर में भर दिया था सिंदूर बुधवार सुबह युवती के मायके के पड़ोस का एक युवक अचानक ससुराल पहुंचा और दूल्हे को बताया कि दुल्हन उसकी प्रेमिका है। उसने दावा किया कि शादी वाले दिन भोर में उसने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उससे विवाह कर लिया था, लेकिन परिवार के दबाव में उसकी शादी कहीं और कर दी गई। युवक की बात सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। जब दुल्हन से इस बारे में पूछा गया तो उसने भी प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सुरौली थाने ले गई, जहां दिनभर गहमागहमी बनी रही। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बताया- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि प्रेमी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारा सिटी का कब्जा वापस लेने की अपील खारिज:लखनऊ हाईकोर्ट ने याचिका सुनने से किया इनकार, कहा- केस सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग
    Next Article
    IPL- हैदराबाद ने 4 रन के अंदर 3 विकेट गंवाए:अभिषेक 45, ईशान 0 और हेड 76 रन बनाकर आउट; मुंबई ने 244 का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment